झारखंड के गवर्नर ने CM हेमंत सोरेन को लिखा लेटर, संथाल में SPT एक्ट…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Governor Letter to CM Hemant Soren  : राज्य के गवर्नर Santosh Gangwar ने CM Hemant Soren को संताल परगना के जिलों में SPT एक्ट (संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम) का उल्लंघन कर जमीन हड़पने व कई अवैध कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

पत्र में राज्यपाल ने कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारियों को निर्देश देने को भी कहा है।

राज्यपाल ने यह भी कहा है कि संताल परगना अनुसूचित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में SPT एक्ट लागू है। मुख्यमंत्री से राज्यपाल ने अनुरोध किया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संताल इलाके में हो रहे इन अवैध कार्यों पर रोक लगाई जाए।

बांग्लादेशी घुसपैठ से आबादी में बदलाव

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य द्वारा सौंपी गई संताल परगना में आबादी में बदलाव संबंधी रिपोर्ट का हवाला दिया है।

कहा है कि संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ से सांस्कृतिक, धार्मिक एवं परंपरागत संस्थानों में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की गोचर भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाए जा रहे हैं। जाहेर स्थान, देव स्थान की भूमि पर प्रशासन कब्रिस्तान बनाने के लिए चहारदीवारी की योजनाएं मंजुल कर रहा है।

महिलाओं को दूसरी, तीसरी पत्नी बनाना

राज्यपाल ने यह भी कहा है कि संताल में आदिवासी महिलाओं को दूसरी, तीसरी पत्नी बनाकर मुखिया पद पर निर्वाचित किया जा रहा है।

इस माध्यम से पंचायतों के संसाधनों को अवांछित तत्वों द्वारा अपने नियंत्रण में लिया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा है कि संविधान में अनुसूचित क्षेत्र के प्रशासन खासकर आदिवासियों के हितों की एवं भूमि की रक्षा के लिए राज्यपाल (गवर्नर) को विशिष्ट दायित्व दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन को SPT के प्रावधानों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया जाए।

Share This Article