झारखंड में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी में शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाये रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदा बंदी भी हुई। लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो रांची में मौसम का मिजाज अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे।

इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी सतायेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

बाकी जिलों में मौसम का हाल

झारखंड के बाकी जिलों में एक बार फिर गर्मी लोगों को रुला रही है। हालांकि बीते 24 घंटों की बात करें तो संताल परगना के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिससे वहां के लोगों को काफी राहत मिली।

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) की मानें तो कल यानी कि 19 मई को भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। हालांकि दूसरे चरण के मतदान वाले दिन कई इलाकों में लू चल सकती है।

किसानों के आयी महत्वपूर्ण खबर

मौसम विभाग द्वारा किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार मानसून सही समय पर दस्तक देगा।

जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून 31 मई को केरल में प्रवेश कर सकती है। जबकि झारखंड में मानसून (Monsoon in Jharkhand) का प्रवेश 12 से 15 जून के बीच हो सकता है।

मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 20 मई को दूसरे चरण का चुनाव होना है। इस दिन चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर Voting होगी। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों के कई इलाकों में लू चल सकती है।

इस दौरान तापमान 40 के आसपास या इससे अधिक भी हो सकती है। हालांकि इस दिन राज्य के दूसरे इलाके जैसे कि संताल परगना, कोयलांचल व रांची के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

Share This Article