ED रांची जोन के संयुक्त निदेशक अजय लुहाच ने संभाला पदभार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Joint Director of ED Ranchi Zone take Incharge : भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 2013 बैच के अधिकारी अजय लुहाच (Ajay Luhach) ने गुरुवार को Ranchi स्थित ED के जोनल कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

वे ED के नए संयुक्त निदेशक होंगे। इनसे पूर्व में कपिल राज (Kapil Raj) लंबे समय तक ED रांची के संयुक्त निदेशक के प्रभार में थे।

कार्यकाल पूरा होने के बाद गत वर्ष ही कपिल राज की उनके मूल कैडर कस्टम में सेवा वापसी हो गई थी। इसके बाद करीब दो महीने तक ED पटना के संयुक्त निदेशक रांची के भी प्रभार में रहे।

ED कोलकाता में पदस्थापित रहे अजय लुहाच की रांची में यह नियमित पोस्टिंग हुई है। पदभार ग्रहण के बाद अजय लुहाच ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात की।

 

Share This Article