टेंडर कमीशन घोटाला मामले मे आलमगीर आलम सहित 13 की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी

टेंडर कमीशन घोटाला मामले मे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) सहित 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि सात अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tender Commission Scam case: टेंडर कमीशन घोटाला मामले मे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) सहित 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि सात अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।

अब इनकी अगली पेशी 7 अगस्त को होगी। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके OSD संजीव लाल एवं सहायक जहांगीर आलम, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम उनका भतीजा आलोक रंजन, हरीश यादव ,नीरज मित्तल ,राम प्रकाश भाटिया और ताराचंद सहित अन्य 13 आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (vc) से PMLA के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गुरुवार को हुई।

टेंडर घोटाला मामले में ED ने पहली कार्रवाई 21 फरवरी 2023 को की थी। इस समय ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के कई ठिकाने पर ED ने छापेमारी की थी।

इसके बाद 23 फरवरी 2023 को ED ने वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। मामले में वीरेंद्र राम के करीबी और सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वीरेंद्र राम को रिमांड पर लेकर हुई ED की पूछताछ में टेंडर कमीशन में कई लोगों के शामिल होने की जानकारी ईडी को मिली थी।

उल्लेखनीय है कि ED ने बीते पांच मई 2024 को टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ED ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये नकदी बरामद किये थे।

Share This Article