Latest Newsझारखंडनाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में JLKM नेता गिरफ्तार, पिछले...

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में JLKM नेता गिरफ्तार, पिछले 3 सालों से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JLKM Leader Arrest on Molestation Case : खूंटी (Khunti) जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी (Molestation) के आरोप में JLKM नेता लक्ष्मण पाहन (Lakshman Pahan) को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

बताते चलें आरोपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में Jairam Mahto की पार्टी JLKM की टिकट पर तोरपा (Torpa) सीट से चुनाव लड़ा था।

आरोपी पिछले 3 सालों से नाबालिग को कर रहा था परेशान 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण पाहन उसे 3 सालों से परेशान कर रहा था। जब वह 11 साल की थी, तभी से वह उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा था।

इस संबंध में जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने पीड़िता को अपने नानी घर भेज दिया। इसके बाद भी आरोपी वहां जा कर उसे परेशान करता था।

परिजनों के सख्ती से समझाने के बाद कुछ दिन तक उसने परेशान करना बंद कर दिया था। लेकिन फिर 2 साल बाद रांची आकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे प्रलोभन देते हुए कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा और दोनों दिल्ली चले जाएंगे।

पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत जरियागढ़ थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

spot_img

Latest articles

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र...

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

Rajya Sabha elections on March 16: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा...

खबरें और भी हैं...

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र...

राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को

Rajya Sabha elections on March 16: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा...