Homeझारखंडजेल में बंद PLFI उग्रवादी के भाई अंथोनी ने महिला से की...

जेल में बंद PLFI उग्रवादी के भाई अंथोनी ने महिला से की थी छेड़खानी, पति ने कर दी हत्या

Published on

spot_img

Khunti Murder : खूंटी जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन PLFI के सक्रिय उग्रवादी अमित टोपनो उर्फ पौलुस टोपनो के बड़े भाई अंथोनी टोपनो (28) को एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में हत्या कर दी गई।

उसका शव बुधवार को रंगरोड़ी गांव के एक कुएं से बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा और रनिया के थाना प्रभारी विकास जयसवाल रंगरोड़ी गांव पहुंचे और हत्या (Murder) के आरोपित थॉमस टोपनो को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोटामार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया।

जानकारी के अनुसार अंथोनी रविवार को सिदम गांव का मंडा मेला देखने गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था।

छेड़खानी के कारण गई अंथोनी टोपनो की जान

हत्याकांड के संबंध में SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि अंथोनी शराब पीने के बाद थॉमस की पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहा था। इससे उत्तेजित होकर थॉमस ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर अंथोनी की हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया।

जेल में बंद है अंथोनी का छोटा भाई

जानकारी के अनुसार अंन्थोनी तोपनो के छोटा भाई अमित टोपनो पस समय खूंटी जेल में बंद है। उस पर PLFI संगठन में रहकर कई घटनाओं का अंजाम देने का आरोप है।

अमित पर तपकरा थाना क्षेत्र के डेरांग गांव निवासी गोपाल गुड़िया और कालेट निवासी मनोज गुड़िया की हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।

spot_img

Latest articles

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग गोलीकांड में 6 अपराधी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में 13 जून 2025 को...

इरफान अंसारी का नेताओं पर तंज: “सत्ता में आते ही खुद को PM समझने लगते हैं”

Jharkhand Political News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक...

साहिबगंज अवैध खनन मामला : सुनील यादव ने PMLA कोर्ट में लगाई गुहार

PMLA Court Ranchi: रांची की PMLA विशेष कोर्ट में साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये...

झारखंड में मानसून ने तोड़े रिकॉर्ड, 92% अधिक बारिश, रांची में सबसे ज्यादा वर्षा, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में इस साल मानसून ने बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़...

खबरें और भी हैं...