Homeझारखंडझारखंड में सूरज के तेवर गर्म, 17 जिलों में पारा 40 डिग्री...

झारखंड में सूरज के तेवर गर्म, 17 जिलों में पारा 40 डिग्री पार

Published on

spot_img

Jharkhand Weather Update : रांची समेत पूरे राज्य की धरती तप रही है। आलम यह है कि 17 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।

अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। मौसम केंद्र (Weather Station) के अनुसार, अगले 48 घंटे तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं।

रांची के तापमान में भी करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरीहुई और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मई माह में यह दूसरा मौका है कि राजधानी का तापमान 40 के पार पहुंचा है।

तपती गर्मी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) रांची ने Yellow Alert भी जारी किया है। वहीं गर्मी से गढ़वा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, एक जून तक गढ़वा पलामू चतरा में हीट वेब चलने की संभावना है।

तापमान रिकॉर्ड

राज्य में सर्वाधिक 47.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया है, जो कि 6 मई 1978 के 47.8 डिग्री सेल्सियस से 0.3 डिग्री ही कम है।जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा।

वहीं गढ़वा का अधिकतम तापमान 47.2, लातेहार का 42.7, लोहरदगा का 43.7, चतरा का 43.7, रामगढ़ का 43, गुमला का 43.3, बोकारो 40.5, देवघर का 40.8, गिरिडीह 40.4, हजारीबाग का 43.9 , सरायकेला 42.2, गोड्डा 37.2 और चाईबासा का 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

30 मई, 31 मई और 1 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...