हटिया की DRM बिल्डिंग में हुआ लॉ वर्कशॉप का आयोजन, नए कानूनों को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Law Workshop Organized in Hatia’s DRM building : शहर के हटिया DRM Building के सेमिनार हॉल में रविवार को Law Workshop का आयोजन हुआ।

वर्कशाप में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही रांची मंडल के RPF अफसरों और स्टाफ को पुराने कानून में हुए संशोधन का प्रशिक्षण दिया गया।

वर्कशॉप में रांची लॉ कॉलेज (Ranchi Law College) के प्रोफेसर एस श्रीवास्तव और उत्कर्ष वर्मा एवं अधिवक्ता प्रदीप सरकार ने आरपीएफ कर्मियों को जानकारी दी।

Workshop की अध्यक्षता रांची मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने की।

प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय संहिता (Indian Judicial Code), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के पहलुओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई। कानून में नए संशोधन की मंजूरी 25 दिसंबर, 2023 को मिली, जिसे एक जुलाई को देशभर में लागू किया जाना है।

Share This Article