रांची एयरपोर्ट पर युवक के पास मिली जिंदा गोली, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Live Bullet found near Young man at Ranchi Airport: शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर एक युवक आकाश कुमार साहू के पास से 8 MM की जिंदा गोली बरामद की गई।

तत्काल यह सूचना CISF ने एयरपोर्ट थाना को दी। इसके बाद युवक से पूछताछ की गई और गोली को जब्त कर लिया गया है।

पहले भी मर्डर केस में जा चुका है जेल

एयरपोर्ट थाना (Airport Police Station) में आकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिस युवक के पास से गोली बरामद हुई है, उसका टिकट दिल्ली जाने वाली Air Asia की फ्लाइट में बुक था।

गिरफ़्तारी के बाद उसे Court ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आकाश पहले भी एक Murder केस में जेल जा चुका है।

Share This Article