अरविंद को जमानत के मामले में इंसाफ करेगा हाई कोर्ट, सुनीता केजरीवाल ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sunita Kejriwal said: शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमानत पर रोक के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा कि CM Kejriwal की जमानत का आदेश अपलोड होने से पहले ही जांच एजेंसी ED हाई कोर्ट पहुंच गई। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे अरविंद केजरीवाल कोई आंतकवादी हों।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने आगे कहा कि तानाशाही की सारी हदें पार हो चुकी है। ED द्वारा जमानत को चुनौती देने पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि हाई कोर्ट मामले में इंसाफ करेगा।

केजरीवाल के संदेश को पढ़ा

सुनीता केजरीवाल ने जेल से मिला दिल्ली के मुख्यमंत्री का मैसेज शुक्रवार को पढ़ा। CM केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि पड़ोसी राज्य दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं। क्या यह वक्त इस मुद्दे पर राजनीति करने का है।

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा…

Delhi High Court ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने संबंधी अधीनस्थ न्यायालय का आदेश तब तक प्रभावी नहीं होगा, जब तक कि अदालत कथित शराब घोटाले से जुड़े Money Laundering के मामले में जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेती है।

Share This Article