नयी दिल्ली: टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने बृहस्पतिवार को एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि गेब्रेमरियम को इस सप्ताह सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति की घोषणा पांच अगस्त को की गई थी।


