एनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का दूसरी तिमाही में बिजली उत्पादन 13% बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पहुंचा; कोयला आपूर्ति और बिजनेस में भी दर्ज की मजबूत वृद्धि।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 117.9 अरब यूनिट हो गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का उत्पादन 104.4 अरब यूनिट था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी ने बिजली उत्पादन, कोयला आपूर्ति और बिजली कारोबार समेत सभी क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो कंपनी की परिचालन दक्षता को दर्शाता है।’’

एनटीपीसी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कोयला आपूर्ति सालाना आधार पर 28.45 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1.18 करोड़ टन रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 92.60 लाख टन थी।

कंपनी के बिजली कारोबार की मात्रा भी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 15.06 अरब यूनिट हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 12.34 अरब यूनिट थी।

एनटीपीसी विद्युत मंत्रालय के तहत आती है। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है और यह देश की करीब एक-चौथाई बिजली की मांग पूरा करती है।

कंपनी की ओर से 35 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।