झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी! कुख्यात PLFI कमांडर कृष्णा यादव गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PLFI Commander Arrest : झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार की रात PLFI के कुख्यात जोनल कमांडर और दो लाख के इनामी अपराधी कृष्णा यादव (Krishna Yadav) उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

लोहरदगा (Lohardaga) जिले के कुडू में कृष्णा के घर से ही उसकी गिरफ्तारी हुई है। बताते चलें कृष्णा यादव लंबे समय से रांची, लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिलों में अपना आतंक फैला रहा था।

योजना बनाकर की गई गिरफ्तारी 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन की निगरानी की जा रही थी।

इसी क्रम में मंगलवार की शाम कृष्णा ने फोन कर अपने घर आने की सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और रात करीब 11 बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंचा, पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से एक कार्बाइन भी बरामद की है।

आत्मसमर्पण करने आया था कृष्णा

गिरफ्तारी के बाद कृष्णा की भाभी पूजा देवी ने मीडिया को जानकारी दी कि वह बुधवार को लोहरदगा कोर्ट में हथियार के साथ आत्मसमर्पण (Surrender) करने की योजना बना रहा था। उसी के लिए वह कुडू आया था।

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसे मारपीट कर गिरफ्तार किया और अब उनके एनकाउंटर (Encounter) किए जाने की आशंका है।

हत्या और वसूली जैसे गंभीर आरोप

बताते चलें कृष्णा यादव पर हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। छह साल पहले वह गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बालूमाथ थाने से फरार हो गया था।

चार साल पहले लोहरदगा के कुडू इलाके में एक बढ़ई के बेटे की हत्या करने और उसकी पत्नी व चचेरे भाई को घायल करने का आरोप भी उस पर है।

Share This Article