हजारीबाग समेत इन 4 जिलों की लाखों महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए मंईयां सम्मान योजना की राशि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज शनिवार को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान से हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ जिले की लाखों महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mainiyan Samman Yojana Amount Transferred : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज शनिवार को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान से हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ जिले की लाखों महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की।

CM हेमंत सोरेन ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये योजना एवं सम्मान राशि आप तक पहुंचने में 6 महीने विलंब हुआ है। लेकिन पिछले 20 दिनों की Record समय में हमने यह कामयाबी हासिल की।

कहा कि आज की इस मंगल बेला के लिए मैं झारखंड सरकार के सभी साथी कर्मी, विभिन्न बैंकों के सभी साथी कर्मी, CSC (प्रज्ञा केंद्रों) के साथी कर्मी, पंचायत, प्रखंड, ज़िलों के सभी सम्मानित जन प्रतिनिधि के साथ उत्तरी छोटा नागपुर की बहनों का आभार प्रकट करता हूं। CM ने बताया कि अब अगले माह से हर महीने के 15 तारीख़ को सम्मान राशि बहनों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जायेगी।

Share This Article