पलामू में घने कोहरे के बीच यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, अब तक तीन की मौत, दर्जनों यात्री घायल…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bus Accident in Palamu : पलामू (Palamu) जिले में रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बकोरिया गांव के पास आज शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे घने कोहरे के कारण एक यात्री बस (Passenger Bus) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत (Death) की खबर है। वहीं यात्री बस में सवार दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

फंसे यात्रियों को ग्रामीणों ने निकाला बाहर 

मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण दोनों वाहनों के ड्राइवरों को सामने से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं दी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस और ट्रक में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल, तुंबागड़ा भेजा गया।

Share This Article