Latest Newsझारखंडचुनावी साल में नीतीश सरकार का 'बड़ा दांव', महिलाओं के लिए जिम,...

चुनावी साल में नीतीश सरकार का ‘बड़ा दांव’, महिलाओं के लिए जिम, वीमेन हाट और विवाह मंडप बनाने का ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने महिलाओं को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बिहार का बजट पेश किया।

बजट में महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया, जिसमें हर पंचायत में विवाह मंडप, वीमेन हाट और प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए जिम और हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा शामिल है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

बजट में हर पंचायत में गरीब लड़कियों की शादी के लिए विवाह मंडप बनाने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा, कामकाजी महिलाओं के लिए प्रमुख शहरों में सुरक्षित हॉस्टल बनाए जाएंगे।

महिलाओं की सेहत और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए जिम खोलने की भी योजना बनाई गई है।

किसानों को राहत

सरकार ने किसानों के लिए भी राहत भरी घोषणाएं की हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी।

साथ ही हर प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रखी जा सके।

केंद्र सरकार को दिया श्रेय

बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार की संस्थागत नीतियां सुगम बनी हैं और वित्तीय प्रबंधन पहले से बेहतर हुआ है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...