पूर्व पार्षद वेद प्रकाश मर्डर केस में अब रांची पुलिस कुर्की जब्ती की तैयारी में

रांची के धुर्वा बस स्टैंड (Dhurva Bus Stand) में 7 जुलाई की देर शाम Ward-39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी गई थी। गोली कांड के मुख्य अभियुक्त धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के विरुद्ध अब रांची पुलिस कुर्की जब्ती की तैयारी में है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder Case of Former Councilor Ved Prakash. : रांची के धुर्वा बस स्टैंड (Dhurva Bus Stand) में 7 जुलाई की देर शाम Ward-39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मार दी गई थी। गोली कांड के मुख्य अभियुक्त धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के विरुद्ध अब रांची पुलिस कुर्की जब्ती की तैयारी में है।

दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। वेद प्रकाश की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी। इस कांड में Police को अनुसंधान के दौरान CCTV फुटेज व तकनीकी इनपुट से जानकारी मिली कि धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक ने मिलकर कांड की साजिश रची और वेद प्रकाश को गोली मारी थी।

घटना के बाद से पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए बिहार, यूपी सहित कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। लेकिन, दोनों फरार हैं। अबतक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रांची पुलिस ने इस मामले में अबतक सिर्फ एक अभियुक्त को यूपी से गिरफ्तार (Arrest) किया है।

उससे पूछताछ में भी पुलिस पूरे मामले का खुलासा नहीं कर पाई। यह पता नहीं चला पाया कि आखिर वेद प्रकाश को गोली क्यों मारी गई? वहीं, घटना के 42 दिन बाद भी मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से वेद प्रकाश के परिजनों में पुलिस के प्रति रोष है।

Share This Article