Latest Newsक्राइमकोडरमा में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक की मौत,...

कोडरमा में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक की मौत, छह घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: झारखंड में कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र में गुरूवार को भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोडरमा थाना क्षेत्र में बेकोबार के निकट भूमि विवाद को लेकर आज दो पक्षों में हुई झड़प और मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं, इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान महेंद्र साव के रूप में कई गयी है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बाबत कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच परिजनों ने बताया है कि जमीन विवाद को लेकर कई बार फैसला भी हुआ पर कोई हल नहीं निकला।

गुरुवार को मदन साव खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान महेंद्र साव एवं अन्य लोग वहां पहुंचे।

विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडा, कुदाल से हमला कर दिया।

घटना में महेंद्र साव की मौके पर ही मौत हो गई।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...