Homeझारखंडहत्या करने आए दो आरोपी धराए, पिस्तौल बरामद...

हत्या करने आए दो आरोपी धराए, पिस्तौल बरामद…

Published on

spot_img

Palamu Two accused came to Commit Murder Arrested: डालटनगंज शहर थाना (Daltonganj City Police station) क्षेत्र के रेडमा के रहने वाले मुरारी तिवारी की हत्या करने आए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बिना मैगजीन की Pistol और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

30 मई की शाम रेडमा में एक बाइक से आये दो अपराधियों ने मुरारी तिवारी को गोली मारने की कोशिश की थी। पहले राउंड में गोली चलाने पर फायर नहीं हुई थी, जबकि दूसरे राउंड की गोली पिस्तौल की मैगजीन गिरने से नहीं चली थी। दरअसल, दूसरी बार जब मुरारी तिवारी को गोली मारी जा रही थी तो उन्होंने गोली मारने वाले को धक्का दे दिया था।

हालांकि मौके से रेकी कर रहा युवक रोशन कुमार जेलहाता को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर कांड में शामिल सद्दाम हुसैन उर्फ लड्डू खान (34 ) नई मुहल्ला चैनपुर और मोहम्मद नाजिम (25) पहाड़ी मोहल्ला गम्हेल स्थान शहर थाना का पता चला था। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई थी।

मेदिनीनगर के SDPO मणिभूषण प्रसाद बुधवार को शहर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फरार चल रहे सद्दाम और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों को रेडमा चौक से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल बिना मैगजीन की पिस्टल और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

SDPO ने बताया कि मुरारी तिवारी को गोली क्यों मारी गई थी, इसके लिए अनुसंधान किया जा रहा है। शुरुआत की छानबीन में स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना में और लोगों की संलिप्त है। ऐसे में Police Team मामले को जल्द स्पष्ट करेगी और हत्या करने और करवाने का कारण भी बताएगी।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...