टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के आवास में पैथो लैब, है न आश्चर्यजनक, क्या आपने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patho Lab in Dhoni’s House : कुछ लोगों के लिए यह आश्चर्यजनक हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान M.S. Dhoni के हरमू (Harmu) स्थित आवास में पैथ लैब (Path Lab) खुलने वाली है।

इसको लेकर काम चल रहा है। इसे देख लोगों में असमंजस का माहौल है। कई लोग Social Media पर फोटो व वीडियो डाल इससे संबंधित चर्चा भी कर रहे हैं। इस घर के बाहर एक समय सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहता था।

सिमलिया स्थित घर में रहते हैं धोनी

बता दें कि अब महेंद्र सिंह धोनी Ranchi के सिमलिया स्थित घर में रहते हैं। और अब यहां उनके घर के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहता है।

दूर-दराज से आने वाले क्रिकेट प्रेमी धोनी के घर के बाहर फोटो खिंचाते लगभग हर दिन नजर आ जाते हैं। दूर-दराज से आने वाले लोग रास्ते से गुजरने के दौरान धोनी के घर के बाहर सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं।

7 करोड़ में बना है धोनी का बंगला

धोनी का यह बंगला करीब 7 एकड़ में बना हुआ है। धोनी इस घर में वर्ष 2017 में अक्षय तृतीय के दिन शिफ्ट हुए थे।

इससे पहले धोनी रांची के हरमू स्थित घर में रहते थे। यह जमीन राज्य सरकार की ओर से उन्हें गिफ्ट की गई है।

Share This Article