Homeझारखंडरांची में PCR वैन पर गिरा पिकअप, महिला जवान सहित चार घायल

रांची में PCR वैन पर गिरा पिकअप, महिला जवान सहित चार घायल

Published on

spot_img

Pickup Falls on PCR van in Ranchi: राजधानी रांची में एक अनियंत्रित Pickup वाहन हाइवे पर गश्त कर रहे PCR van के ऊपर जा गिरा।

इस दुर्घटना में BIT OP के चालक और एक महिला जवान गंभीर रूप जख्मी हो गए।

इस संबंध में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन (Jharkhand Home Guard Welfare Association) के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की महिला जवान बबीता कुमारी और BIT OP के चालक नवल किशोर बुरी तरह से घायल हो गए।

दोनों घायलों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला Home Guard जवान बबीता कुमारी के दोनों पैरों में गंभीर चोटें लगी हैं जबकि चालक सिपाही का एक पैर टूट गया है। इस घटना में पिकअप वैन के ड्राइवर सहित दो अन्य भी जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

BIT OP प्रभारी ने बताया कि PCR-7 में हर दिन की तरह एक ड्राइवर, एक अफसर और एक महिला होमगार्ड की जवान हाइवे पर गश्ती कर रहे थे।

मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे हाइवे के किनारे PCR को खड़ा कर सभी बाहर निकल कर खड़े थे। इसी बीच एक Pick up वाहन तेजी के साथ पहले डिवाइडर से टकराया और उछलते हुए PCR वैन के छत पर जा गिरा।

मौके पर मौजूद महिला होमगार्ड जवान बबिता कुमारी और चालक नवल किशोर का पैर मालवाहक वाहन के नीचे जा दबा। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को बाहर निकाला और सबसे पहले नजदीक के अस्पताल में भेजा।

मामले की जानकारी मिलते ही SSP चंदन सिन्हा मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अन्य दो को भी हल्की चोट आई है। Home Guard DG अनिल पाल्टा ने भी SSP को निर्देश दिया है कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज करवाया जाए।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...