रांची की गिरती हुई विधि व्यवस्था को लेकर प्रतुल शाहदेव बोले…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pratul Shahdev Regarding Law and Order: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने बुधवार को राज्य सरकार पर राजधानी रांची की गिरती हुई विधि व्यवस्था (Order of Law) को लेकर बड़ा हमला बोला।

प्रतुल ने कहा कि अभी रांची के एक बहुचर्चित बार में DJ हत्याकांड की गूंज धीमी भी नहीं हुई थी कि 24 घंटे के भीतर रांची में पांच अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की कलई खोल दी। ऐसा लगता अपराधी में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है।

नामकुम में सरहद पर ड्यूटी कर रहे एक सैनिक की पत्नी से सामूहिक बलात्कार होने का जघन्य वारदात होता है।

सरहद की रक्षा कर रहे जवान की पत्नी की इज्जत की रक्षा भी ये जंग लगा सिस्टम नहीं कर पाया।मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर नक्सलियों के द्वारा एक कंटेनर को आग लगाकर एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया जाता है।

प्रतुल ने कहा राजधानी रांची में ब्राउन शुगर का व्यापार भी धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस इक्का-दुक्का गिरफ्तारियां कर रही है लेकिन सरगना तक नहीं पहुंच पा रही।

इसके अतिरिक्त आज सुखदेव नगर थाना अंतर्गत बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे हैं एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए की लूट हो गई। इन चार बड़ी घटनाओं के बाद सुखदेव नगर (Sukhdev Nagar) में घटी ₹10,000 कैश और दो लाख के गहने की चोरी तो छोटी घटना हो जाती है।

प्रतुल ने मुख्य्मंत्री से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि ऐसी व्यवस्था बने की अपराधी किसी घटना को अंजाम देने से पहले 10 बार सोचने को विवश हो जाए।

Share This Article