Latest Newsझारखंडपूर्व मंत्री आलमगीर आलम के PS संजीव लाल ने वापस ली जमानत...

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के PS संजीव लाल ने वापस ली जमानत याचिका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Alamgir Alam withdrew bail petition : टेंडर कमीशन घोटाला (Tender Commission Scam) मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के PS संजीव कुमार लाल ने दाखिल जमानत याचिका वापस ले ली है।

ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई निर्धारित थी। सुनवाई के दौरान संजीव लाल के अधिवक्ता ने याचिका वापस लेने की गुहार लगाई। इस पर अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट ने ED के चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। अब संजीव कुमार लाल की ओर से कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों के साथ फिर से जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। टेंडर घोटाला मामले में ED ने कार्रवाई करते हुए छह मई को कई इंजीनियर, ठेकदार, कॉन्ट्रेक्टर और आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

संजीव लाल के नौकर जहांगीर के घर से ED ने 35.23 करोड़ रुपये नकदी बरामद किए थे जबकि संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में ED ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...