पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को गोली मारने वाला बिहार से गिरफ्तार!

राजधानी रांची के धुर्वा बस स्टैंड (Dhurva Bus Stand) के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारकर घायल करने के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime Alert!: राजधानी रांची के धुर्वा बस स्टैंड (Dhurva Bus Stand) के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारकर घायल करने के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी बिहार से हुई है। हालांकि मुख्य आरोपी कौन है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। वहीं, रांची पुलिस ने भी इस मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही मुख्य आरोपी को पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हथियार बरामद करने की दिशा में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब हो कि Dhurva Bus Stand स्थित एक चाय की दुकान में बैठे पूर्व पार्षद को अपराधियों ने रविवार की शाम गोली मार दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। वेद प्रकाश होटल में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पहुंचे। एक अपराधी उनके पीछे गया और गोली चलाकर पिस्टल मौके पर छोड़कर अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था।

Share This Article