परीक्षा देने रांची आई नाबालिग के कमरे में जबरन घुसकर की छेड़खानी, और फिर कपड़े उतार कर…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Molest Minor in Ranchi : राजधानी Ranchi के कटहल मोड़ के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक होटल के कमरे में जबरन घुसकर अपराधियों ने नाबालिग छात्रा (Minor Student) के साथ छेड़खानी (Molest) की।

यहां तक की उसके कपड़े उतार कर उसकी अश्लील फोटो (Obscene Photo) ली। उसे Blackmail भी किया गया। छात्रा Exam देने के लिए पश्चिम बंगाल (West Bengal) से रांची आई थी।

इस मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाने में मालदा के सुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता, सोमनाथ शर्मा पर केस किया है।

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी डरी-सहमी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब तक डरी-सहमी है पीड़िता

जानकारी के अनुसार, घटना 16 सितंबर की है, लेकिन पीड़िता पिता ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। डरी-सहमी छात्रा ने घटना की जानकारी कुछ दिन बाद दी।

RKDF यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आई थी। वह कटहल मोड़ के काव्यन रेसिडेंसी में रुकी थी।

पिता ने बताया कि आरोपी रूम नंबर 104 में ठहरे थे। चारो आरोपी उनके कमरे में जबरन घुस आए। परिचय देते हुए बेटी से दोस्ती की और छेड़खानी कर अश्लील हरकत की।

इसके बाद आरोपियों ने उनकी पुत्री के सारे कपड़े उतरवा दिए और उसे ब्लैकमेलिंग का प्रयास करने लगे। उनके पहुंचते ही आरोपी वहां से अपने कमरे में चले गए।

Share This Article