नहीं रहे रांची के वार्ड 39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश, दिल्ली में इलाज के दौरान निधन

7 जुलाई को अपराधियों ने धुर्वा बस स्टैंड (Dhurwa Bus Stand) के पास उनको गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ved Prakash Passed Away : दिल्ली (Delhi) में इलाज के दौरान राजधानी Ranchi के वार्ड-39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश (Former Councilor Ved Prakash) का  निधन (Death) हो गया।

बता दें कि 7 जुलाई को अपराधियों ने धुर्वा बस स्टैंड (Dhurwa Bus Stand) के पास उनको गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हे Delhi रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

पुलिस ने इस मामले में बक्सर के अपराधी धीरज मिश्रा समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश में अपराधियों ने गोली मार दी थी।

जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश के परिजन सड़क मार्ग से उनका शव लेकर रांची के लिए निकल गए हैं।

Share This Article