Homeझारखंडआज अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, परिवार संग काटेंगे...

आज अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, परिवार संग काटेंगे 81 पाउंड का केक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Shibu Soren 81th Birthday : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और दिशोम गुरु Shibu Soren का 81वां जन्मदिन (Birthday) आज पूरे Jharkhand में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

आज Ranchi स्थित उनके सरकारी आवास मोरहाबादी में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री Hemant Soren , परिवार के सभी सदस्य सहित तमाम मंत्री, विधायक, और झामुमो के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस खास मौके पर दिशोम गुरु 81 पाउंड का केक (81 Pound Cake) काटेंगे।

जरूरतमंदों के बीच वितरित किए जाएंगे फल और कंबल

JMM रांची जिला समिति ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और शिबू सोरेन के परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच फल और कंबल वितरित किए जाएंगे और एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

जानिए दिशोम गुरु की संघर्ष से सफलता तक का सफर

शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ (Ramgarh) जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया।

उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक आंदोलनकारी के रूप में हुई और वह आगे चलकर 9 बार दुमका (Dumka) से लोकसभा सांसद और 3 बार राज्यसभा सांसद बने।

वह 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री और एक बार केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के रूप में उनका कोई भी कार्यकाल पूरा नहीं हो सका।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...