रांची के पांच विधानसभा क्षेत्रों का दलों के प्रतिनिधियों के सामने हुआ रैंडमाइजेशन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Loksabha: रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के समक्ष समाहरणालय में सोमवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों का Randomization किया।

उपायुक्त ने NIC में रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल बीयू 114, सीयू 89, VVPTS 24 का EVM का First Supplementary Randomization किया।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग (Election Commission) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन कर तय किया जाता है कि कौन सा बीयू-सीयू वीवीपैट किस मतदान केन्द्र में भेजा जायेगा।

इस दौरान वरीय नोडल पदाधिकारी EVM कोषांग सह उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, DIO राजीव कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article