पकड़ा गया मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाला, पुलिस ने भेजा जेल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Stone Pelting on Mourya Express Train : राजधानी Ranchi के हटिया से गोरखपुर के बीच चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस (15027) ट्रेन (Mourya Express Train) पर सिल्ली रेलवे ब्रिज के पास शुक्रवार की शाम पथराव (Stone Pelting) किया गया।

इसके बाद RPF जवानों ने 23 वर्षीय पिंटू मूडी नामक आरोपी को सिल्ली से गिरफ्तार (Arrest) किया। मुरी RPF ने उसपर केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रांची से शाम करीब पांच बजे शुक्रवार को ट्रेन खुली थी। जब ट्रेन सिल्ली स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक S-2 बोगी पर बाहर से पथराव किया गया।

पत्थर इतनी जोर से लगा कि खिड़की का शीशा टूट गया और अपनी सीट पर बैठी एक युवती चोटिल हो गई।

यह देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सिल्ली में स्टॉपेज नहीं होने के चलते ट्रेन को मुरी स्टेशन पर रोका गया।

यहां पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना का पता चलने पर चिकित्सकीय टीम को बुलाकर युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया।

इसके बाद मुरी से RPF जवानों को फौरन सिल्ली भेजकर आरोपी को पकड़ा गया।

मुरी RPF थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि आरोपी सिल्ली रेलवे ब्रिज के पास अस्थायी रूप से रह रहा था। ट्रेन जैसे ही ब्रिज के पास पहुंची आरोपी ने पथराव कर दिया।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article