झारखंड में बंगाल की एक लड़की से दुष्कर्म, जांच करने पहुंची कोलकाता पुलिस

पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि झारखंड में बंगाल की एक लड़की से दुष्कर्म का मामला साेमवार काे सामने आया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape of a girl from Bengal in Jharkhand: पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि झारखंड में बंगाल की एक लड़की से दुष्कर्म का मामला साेमवार काे सामने आया है।

इस लड़की से राजधानी रांची के एक होटल में दुष्कर्म (Rape) किया गया। उसने यहां से लौटने के बाद कोलकाता में इस संबंध में FIR दर्ज कराई।

राजधानी के एक होटल में जांच करने के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस सोमवार को पहुंची। यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र के Station Road स्थित होटल एवीएन प्लाजा का है, जहां बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस जांच के लिए पहुंची।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पुरुलिया जिले के बागमुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की अपने प्रेमी के साथ इस Hotel में आकर रूकी रही थी। इसके बाद उस लड़की ने पुरुलिया में जाकर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसी मामले की जांच को लेकर पश्चिम बंगाल की पुलिस रांची पहुंची।

Share This Article