धनबाद के SNMMCH में मानसिक रोगी ने किया हंगामा, पुलिस की मदद से हालात काबू में

धनबाद के SNMMCH में इलाज के दौरान 17 वर्षीय मानसिक रोगी अचानक आक्रामक हो गया, जिससे हंगामा मच गया, पुलिस ने काबू में कर उसे रांची के कांके मानसिक आरोग्य संस्थान रेफर किया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Hospital News: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रविवार को एक मानसिक रोगी के अचानक आक्रामक हो जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

इलाज के दौरान अचानक बिगड़ा व्यवहार

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी एक 17 वर्षीय युवक को उसके पिता इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। शुरुआती जांच और इलाज की प्रक्रिया के दौरान ही वह अचानक उग्र हो गया और माइनर ओटी में रखे सामान को इधर-उधर फेंकने लगा।

इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों, परिजनों और स्टाफ के बीच दहशत फैल गई।

स्टाफ और परिजनों ने की कोशिश, नहीं मिला काबू

स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों ने युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसका आक्रामक व्यवहार लगातार बढ़ता गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित कांके मानसिक आरोग्य संस्थान रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन उसे तुरंत रांची लेकर रवाना हो गए।

अस्पताल में थोड़ी देर के लिए बना तनाव

इस घटना के कारण अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।