RJD प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा- झारखंड हाई कोर्ट में सत्य की हुई जीत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RJD state Vice President Anita Yadav : RJD की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर न्याय और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढ़ा है । झारखंड हाई कोर्ट में सत्य की जीत हुई है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ED और CBI केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। आदिवासी और पिछड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगा जबरन उन्हें जनता से दूर रखने के लिए जेल की सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। ताकि समाजवाद की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर हो जाए।

उन्होंने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार का षड्यंत्र सफल नहीं हो सका। हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पद चिन्हों पर चलते हुए जेल में जाना पसंद किया पर किसी के सामने सर नहीं झुकाया।

Share This Article