दिल्ली में मंत्री वीरेंद्र कुमार से मिले संजय सेठ

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth met Minister Virendra Kumar in Delhi: रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar) से मुलाकात की।

इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई दी और मंत्रालय के जरिये रांची में दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया। सेठ ने केंद्रीय मंत्री को इस मुलाकात में एक आग्रह पत्र भी सौंपा।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची सहित झारखंड के हर जिले और प्रखंड स्तर पर एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण अधिक से अधिक संख्या में किया जाए ताकि हमारे दिव्यांगजन सशक्त हो सके।

रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और दिल्ली में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का भी आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रांची नशा का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है हमारे युवाओं को बचाया जाए। उसके लिए नशा मुक्ति केंद्र (Drug de-addiction center) अति आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में रांची में दिव्यांग मेला लगाने का भी आग्रह किया। इसके साथ नए वृद्ध आश्रम खोलने पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की बात कही। यह जानकारी सांसद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Share This Article