लातेहार में महिला समेत झारखंड क्रांति मोर्चा संगठन के सात उग्रवादी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल के पास से सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

सभी उग्रवादी झारखंड जनक्रांति मोर्चा के उग्रवादी हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में संगठन के सुप्रीमो शंकर राम ,उपेंद्र राम , जहिना खातून, विकाश कुमार, प्रदीप पाल, अमित कुमार तीनो हुसैनाबाद पलामू और समीर लकड़ा डुमरी जिला गुमला के रहने हैं।

इनके पास से चार लोडेड रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली,नक्सली पर्चा, मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया।

मंगलवार को प्रेस वार्ता कर एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक महिला सहित कुछ उग्रवादी पतकी जंगल में है।

ये लोग किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर टीम बनाकर छापामारी की गयी।

पुलिस ने एक महिला समेत दो उग्रवादियों को धर दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर छापामारी कर अन्य पांच उग्रवादियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि यह संगठन लगभग एक माह पहले से सक्रीय था। उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद संगठन का खात्मा हो गया।

Share This Article