आज होगा रांची में महिला हॉकी इंडिया लीग का शानदार आगाज़, स्टेडियम में नि:शुल्क एंट्री …

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Women’s Hockey India League in Ranchi : राजधानी Ranchi के मोरहाबादी मैदान स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Statdium) में आज यानी 12 जनवरी 2024 से महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) का शानदार आगाज होने जा रहा है।

इस लीग में देश और विदेश की नामी खिलाड़ी भाग लेंगी। चार टीमों—उड़ीसा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर, दिल्ली सीजी, और JSW सुरमा—के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

बताते चलें उद्घाटन समारोह का आयोजन शाम 7:30 बजे होगा, जिसमें गांडेय विधायक Kalpana Soren मुख्य अतिथि होंगी।

भव्य उद्घाटन समारोह

शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले उद्घाटन समारोह (Inauguration Ceremony) में भारतीय महिला हॉकी के योगदान को रेखांकित करने वाली एक विशेष वीडियो प्रस्तुति होगी।

इसके अलावा, स्थानीय गायिका राधा श्रीवास्तव अपनी गायिकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक विशेष कार्यक्रम, आतिशबाजी और लाइट शो भी समारोह का हिस्सा होंगे।

पहला मुकाबला: दिल्ली बनाम ओडिशा

उद्घाटन मैच रात 8:30 बजे दिल्ली SG पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।

दर्शकों के लिए इस लीग का आनंद लेना मुफ्त है, जिससे स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है।

मैदान में होगी झारखंड की छह खिलाड़ी

इस लीग में झारखंड की छह खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। राज्य की स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जेएसडब्ल्यू सुरमा टीम का हिस्सा होंगी।

वहीं, दिल्ली की ओर से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग मैदान में उतरेंगी। बंगाल टाइगर टीम से ब्यूटी डुंगडुंग और विनिमा धान अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

 

Share This Article