Latest Newsझारखंडरांची में ऑटो चालक ने किया दो नाबालिग बहनों का अपहरण, ओरमांझी...

रांची में ऑटो चालक ने किया दो नाबालिग बहनों का अपहरण, ओरमांझी इलाके में आखिरी लोकेशन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two Minor Girls Kidnapped : राजधानी Ranchi के हिंदपीढ़ी (Hindpidi) इलाके में शनिवार को दो नाबालिग बहनों (Minor Sisters) के अपहरण (Kidnap) का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें आधार कार्ड (Aadhar Card) में सुधार कराने के लिए घर से निकली थीं लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

परिजनों का आरोप है कि लौटते वक्त ऑटो चालक ने उन्हें अगवा कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

नाबालिग बहनों के पिता के अनुसार, शनिवार को दोनों बेटियां आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए रांची के मंगल टॉवर गई थीं।

लौटते समय दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने हिंदपीढ़ी जाने के लिए एक ऑटो लिया। लेकिन ऑटो चालक (Auto Driver) उन्हें हिंदपीढ़ी पहुंचाने के बजाय कहीं और ले जाने लगा।

जब लड़कियों को संदेह हुआ, तो उन्होंने अपने पिता को फोन किया और पूरी स्थिति बताई। बातचीत के दौरान ही ऑटो चालक ने उनका फोन छीन लिया और संपर्क टूट गया।

ओरमांझी इलाके में आखिरी लोकेशन

घटना की जानकारी मिलते ही लड़कियों के पिता ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद हिंदपीढ़ी, सदर थाना और खादगढ़ा टीओपी की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पता चला कि दोनों बहनों की आखिरी लोकेशन ओरमांझी (Ormanjhi) इलाके में थी। पुलिस की एक टीम तुरंत ओरमांझी पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक लड़कियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है और इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लड़कियों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...