गोंदा थाना प्रभारी से मिला प्रदेश महिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, आरती कुजूर ने…

BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में गुरुवार काे एक प्रतिनिधिमंडल गोंदा थाना (Gonda Police Station) प्रभारी से मिला।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

State Mahila BJP Delegation met Gonda police station in-Charge: BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में गुरुवार काे एक प्रतिनिधिमंडल गोंदा थाना (Gonda Police Station) प्रभारी से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से गोंदा थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म केस के अभियुक्तों को त्वरित गिरफ्तार करने, नाबालिग और उसके परिवार को सुरक्षा देने और पीड़िता को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

BJP महिला नेता ने कहा कि सरकार गोंदा सामूहिक दुष्कर्म मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दे। उन्हाेंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है। लगातार झारखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं।

इटकी की घटना, मधुपुर की घटना, दुमका की घटना, पाकुड़ में महिलाओं के साथ मारपीट की घटना, ये सब दो दिनों में हुई हैं लेकिन हेमंत सोरेन मौन हैं। अपराधियों को हेमंत की मौन सहमति मिली है। सरकार महिलाओं, बच्चियों और आदिवासी बहनों की सुरक्षा करने में विफल है।

Share This Article