चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) का एस्कॉर्ट वाहन (संख्या JH-22A-1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Car Returning after Escorting Champai Soren met with an Accident: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) का एस्कॉर्ट वाहन (संख्या JH-22A-1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में मंगलवार देर रात करीब दाे बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को Drop करने के बाद एस्कॉर्ट वाहन लौट रहा थी।

इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे।

प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया। शव को भी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

दुर्घटना में मृत चालक का नाम विनय बानसिंह (45) है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव का रहने वाला था।

जबकि वाहन सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को Jamshedpur Refer कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान दयाल महतो (47), मनोज भगत (40), हरीश लागुरी (25), सिलास विल्सन और सावन हेंब्रम (38) के रूप में हुई है।

Share This Article