CM चंपई सोरेन के BJP में जाने की बात अभी भी सिर्फ चर्चा, JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने…

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की खबरों पर JMM का बयान सामने आया है। JMM प्रवक्ता मनोज पांडे (Spokesperson Manoj Pandey) ने कहा कि इस बारे में पार्टी को कोई भी जानकारी नहीं है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM spokesperson Manoj Pandey: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की खबरों पर JMM का बयान सामने आया है। JMM प्रवक्ता मनोज पांडे (Spokesperson Manoj Pandey) ने कहा कि इस बारे में पार्टी को कोई भी जानकारी नहीं है।

मनोज पांडे ने पूर्व CM चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने के सवाल पर कहा, “मैं अभी भी इसे सिर्फ चर्चा ही मानूंगा। मुझे लगता है कि जब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या तस्वीरें नहीं आ जाए, तब तक के लिए हम इस पर कुछ नहीं कह सकते।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह पार्टी से बगावत नहीं करेंगे। वह पार्टी के साथ एक अनुशासित सिपाही की तरह रहेंगे। मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन पार्टी ने हमेशा ही उन्हें सम्मान देने का काम किया है। जो खबरें चल रही हैं, वह सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रहेंगी।”

JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “वह राज्य में कमजोर थी और हमेशा ही रहेगी। इस राज्य में उनके पास कोई चेहरा ही नहीं है। वह पिछले पांच सालों से राज्य में सरकार को अस्थिर करने और पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं, लेकिन इन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। हमारी पार्टी के नेताओं का इन मुद्दों पर ध्यान है। पार्टी को एकजुट और मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे नेता हेमंत सोरेन सभी संकटों का सामना करेंगे।”

चंपई सोरेन के साथ JMM-कांग्रेस के पांच से छह विधायकों की भी BJP में शामिल होने की संभावना है। वह सभी आज दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ JMM के विधायक दशरथ गगरई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा और समीर मोहंती के अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी हैं। पिछले तीन दिनों से इन विधायकों के BJP में शामिल होने की खबरें झारखंड की सियासत में सुर्खियां बटोर रही थीं।

Share This Article