Homeझारखंडआज शाही स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ, इसके बाद हो जाएंगे बीमार, तब…

आज शाही स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ, इसके बाद हो जाएंगे बीमार, तब…

Published on

spot_img

Jagannath Rath Yatra : 22 जून यानी आज पावन ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) शाही स्नान करेंगे। स्नान करने के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार (Sick) हो जाएंगे।

इसके बाद वह अगले 15 दिनों तक एकांतवास में चले जाएंगे।

एकांतवास के दौरान भगवान जगन्नाथ की जड़ी-बूटियों से उपचार किया जाएगा। 15 दिनों की इस अवधि में भगवान जगन्नाथ किसी को दर्शन नहीं देंगे।

जानकारी के अनुसार महा रथयात्रा भगवान जगन्नाथ, उनकी छोटी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को अर्पित है।

इस बार रथ यात्रा की शुरुआत 07 जुलाई को हो रही है। इसका समापन 16 जुलाई को होगा। यह महा रथयात्रा हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि निकाली जाती है।

आज कब क्या होगा कार्यक्रम

भगवान जगन्नाथ के शाही स्नानयात्रा को लेकर रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने कार्यक्रम की समयसारिणी जारी की है।

जारी समय सारिणी के अनुसार, सुबह 5 बजे सुप्रभातम और 6 बजे आरती का आयोजन किया गया।

साथ ही दोपहर 12 बजे अन्न भोग, दोपहर 1 और 1:30 बजे भगवान जगन्नाथ की पूजा विधि के साथ शाही स्नान कराई जाएगी। इसके बाद आरती होगा.

दोपहर 1:35 से दोपहर 3:00 बजे तक भक्त जलार्पण कर सकेंगे।  इसके बाद 3:15 बजे 108 मंगल आरती होगा। इसके बाद शाम 4 बजे के बाद से भक्त भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

दर्शन बंद होने के उपरांत भगवान श्री विग्रहों का श्रृंगार व 108 की मगल आरती होगी। इसके बाद श्री जगन्नाथवकम गीता द्वादश अध्ययन पाठ तदुपरी 15 दिनों के एकांतवास में चले जाएंगे।

 जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभ मुहूर्त

इस बार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरूआत 7 जुलाई 2024 को सुबह 4:26 बजे से हो रही है. इसका समापन 8 जुलाई को सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक हो रहा है।

जगन्नाथ महा रथयात्रा 7 जुलाई को निकाला जाएगा। यह यात्रा 7 जुलाई को सुबह 8:05 से लेकर सुबह 9:27 बजे तक निकाली जाएगी।

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 37 मिनट तक निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4:39 से लेकर 6:01 बजे तक निकाली जाएगी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...