Homeझारखंडवज्रपात से भैस चरा रही महिला समेत दो की मौत, बेटे की...

वज्रपात से भैस चरा रही महिला समेत दो की मौत, बेटे की चल रही आर्मी भर्ती की ट्रेनिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Two Including a Woman Died due to Lightning: पलामू जिले में बारिश के दौरान वज्रपात (Thunderclap) होने से महिला समेत दो की मौत हो गयी। पहली घटना छतरपुर में जबकि दूसरी घटना नीलाम्बर पीताम्बर (Leslieganj) थाना क्षेत्र में हुई।

छतरपुर में युवक की मौत हुई, जबकि नीलाम्बर पीताम्बर महिला ने दम तोड़ दिया।

छतरपुर प्रखंड अंतर्गत चराई पंचायत के बरडीहा गांव में व्रजपात से राजेंद्र विश्वकर्मा (35) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर पंचायत के मुखिया रविंद्र राम पहुंचे और मृतक के परिवार को ढाढ़स बंधाया और उन्होंने ने कहा कि परिजन को सरकारी मुआवजा की सहायता राशि दी जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के पास आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण उसकी चपेट में आने से राजेंद्र मौत हुई। व्रजपात की सुचना पर छत्तरपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची एवं शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में लिया।

मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। उनकी चीत्कार से गांव में मातम पसरा गया। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। चराई के मुखिया रविन्द्र राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के बाद अब बारिश भी जानलेवा साबित हो रही है। इस अचानक हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी है।

वज्रपात से भैस चरा रही महिला की मौत

नीलांबर पितांबरपुर-लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव के पचमो टोला में किसान शांति देवी पिता अर्जुन यादव उम्र 55 वर्ष की वज्रपात से मौत हो गयी। शुक्रवार को लगभग तीन बजे दिन में वज्रपात हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी एक अन्य महिला के साथ घर से 500 मीटर की दूरी पर भैंस चरा रही थी। अचानक वज्रपात (Thunderclap) होने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि साथ में खड़ी महिला बाल बाल बच गयी। शांति देवी शादी के बाद से ही मायके में ही रहकर जीवन यापन करती थी। उसका बेटा इसी वर्ष आर्मी में भर्ती हुआ है। बेटा भी ट्रेनिंग में है।

घटना की सूचना बेटे को दे दी गयी है। उसकी मौत होने से परिवारवालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी परीजनों से मिली। पुलिस मौके पर पहुंची एवं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए MRMCH में भेज दिया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...