Homeझारखंडरांची में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, बदला लेने के लिए...

रांची में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, बदला लेने के लिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Crime News: झारखंड के चान्हो थाना क्षेत्र के चामा स्थित एक आश्रम में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह घटना सामने आई।

मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है, जो आश्रम में रह रहे थे।

आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन

जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी।

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र यादव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ग्रामीण SP सुमित अग्रवाल ने बताया कि हत्या के मामले की जांच जारी है और आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...