आर्मी से रिटायर रांची जेल के दो सुरक्षाकर्मियों को वाहन ने कुचला, एक की मौत

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Two Security personnel of Ranchi Jail crushed by vehicle: रांची के खेलगांव OP क्षेत्र के बाबा चौक के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रांची जेल के दो सुरक्षाकर्मियों (Two Security Guards) को कुचल दिया।

घटना में एक सुरक्षाकर्मी की मौत (Death) हो गई, जबकि दूसरा जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों सुरक्षाकर्मी बाइक से बाबा चौक होते हुए रांची जेल (Ranchi Jail) जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

चन्द्र देव गुप्ता गंभीर रूप से घायल

इससे सुरक्षाकर्मी समीर कुमार राय (49) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सुरक्षाकर्मी चन्द्र देव गुप्ता (Chandra Dev Gupta) गंभीर रूप से घायल हो गए।

खेलगांव थाना प्रभारी चन्द्रशेखर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने समीर कुमार राय को मृत घोषित कर दिया।

घायल चंद्रदेव का इलाज चल रहा है। समीर राय और चंद्रदेव भारतीय सेना से रिटायर होकर रांची जेल में बहाल हुए थे। दोनों कर्मी नामकुम के रहने वाले हैं।

सुरक्षाकर्मियों को जिस वाहन ने कुचला है, अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरे को पुलिस खंगाल रही है ताकि चार पहिया वाहन का पता लगाया जा सके।

Share This Article