लोहरदगा में हुए सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident in Lohardaga: समाहरणालय के समीप हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बिशनपुर निवासी संजीव उरांव एवं घाघरा निवासी विजय उरांव अपनी Scooty से सब्जी खरीदने निकले थे। इसी क्रम में समाहरणालय के समीप पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

घायलावस्था में इन्हें Sadar Hospital लाया जा रहा था। इसी क्रम में दोनों की मौत हो गई। संजीवन एवं विजय दोनों BS College के छात्र हैं और दोनों ने इंटर की परीक्षा दी थी।

संजीवन उरांव BS College Hostel में रहता था। विजय उरांव अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। दोनों युवकों के परिजन समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

Share This Article