क्या अटकलों पर लगा विराम?, दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन ने ये क्या कह दिया

झारखंड की सियासत में बड़े भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि JMM से नाराज बताए जा रहे पूर्व CM चंपई सोरेन (Champai Soren) दिल्ली पहुंच चुके हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Champai Soren reached Delhi: झारखंड की सियासत में बड़े भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि JMM से नाराज बताए जा रहे पूर्व CM चंपई सोरेन (Champai Soren) दिल्ली पहुंच चुके हैं।

दावा है कि यहां वह अपने खेमे के 5-6 से विधायकों के साथ BJP से हाथ मिला सकते हैं। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि उनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे संपर्क में हैं। वहीं जब Champai Soren से इस मामले में पूछा गया तो वे बोले कि निजी काम के चलते ही वे दिल्ली आए हैं। उनका कहना है कि वे दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने आए हैं।

BJP में शामिल होने की घोषणा कर चुके JMM से निष्कासित पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम शनिवार को रांची पहुंचे। शाम में वे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर गए और उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक बात हुई। इससे चंपाई के भाजपा में जाने की अटकलों का बाजार फिर गर्म हो गया।

हालांकि लोबिन से मुलाकात के बाद चंपाई ने भाजपा में शामिल होने की चर्चा को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि लोबिन उनके पुराने साथी रहे हैं। यह सामान्य मुलाकात थी और सामान्य बातचीत ही हुई है। भाजपा में जाने जैसी कोई बात नहीं हुई है। वे अभी जहां हैं, वहीं हैं। यह अफवाह फैलाई जा रही है। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि इस मुलाकात की कुछ बात तो है। क्योंकि लोबिन ने शुक्रवार को कहा था कि जल्दी ही वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चंपाई सोरेन की भी इस संबंध में भाजपा नेताओं से चर्चा हो चुकी है।

Share This Article