ओरमांझी जैविक उद्यान के परिवार में शामिल होगी सफेद बाघिन और रंग-बिरंगी पक्षियां, जुलाई के प्रथम सप्ताह में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

White Tigress in Ormanjhi Zoo : ओरमांझी (Ormanjhi) स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (Bhagwan Birsa Munda Biological Park) में जल्द ही सफेद बाघिन (White Tigress) नज़र आएंगी। साथ ही कई तरह के अलग-अलग खूबसूरत रंग-बिरंगे पक्षियां (Colorful Birds) भी जैविक उद्यान के परिवार में शामिल होंगी।

सफेद बाघिन के आने से चिड़ियाघर में मौजूद जावा नामक बाघ को जोड़ीदार मिल जायेगा। इसके लिए ओरमांझी जैविक उद्यान से नंदनकानन चिड़ियाघर (Nandankanan Zoo) भुवनेश्वर ओडिशा (Odisha) के बीच सहमति बन चुकी है।

जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाएंगे नए मेहमान

सहमति के मुताबिक, एक जोड़ा बाघ, तीन जोड़ी नीलगाय और एक जोड़ा लकड़बग्घा लाया जायेगा। सबकुछ सामान्य रहा तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में जानवरों को लाया जा सकता है।

भुवनेश्वर चिड़ियाघर के अधिकारी बिरसा जैविक उद्यान आकर ले जाने वाले जानवरों को भी देख चुके हैं।

कई जानवरों की होगी अदला-बदली

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से आदेश मिलते ही बिरसा जैविक उद्यान में जावा नामक सफेद बाघ की जोड़ी लगाने के लिए सफेद बाघिन को लाया जायेगा। साथ ही विभिन्न प्रजाति के पक्षी भी उद्यान में लाये जायेंगे।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के जानवरों के आदान-प्रदान नियम के तहत, दोनों जू के बीच समझौता होने के बाद बाघिन और पक्षी को लाने और बाघ, नीलगाय और लकड़बग्घा का आदान-प्रदान होगा।

इसके लिए दोनों चिड़ियाघर के बीच सहमति हो गयी है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण का आदेश प्राप्त होने के बाद जानवरों की अदला-बदली कर दी जायेगी।

Share This Article