रांची में बकरीद पर गाय के बछड़े की कुर्बानी के मामले ने पकड़ा तूल, अब…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cow Calf Slaughtered on Bakrid in Ranchi : बकरीद (Bakrid) के दिन राजधानी Ranchi की रमजान कॉलोनी में गाय के बछड़े (Cow Calf) की कुर्बानी देने के मामला ने तूल पकड़ लिया है।

इसका Video सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रांची पुलिस (Ranchi Police) ऐक्शन में आ गई है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है।

BJP ने ऐसी घटनाओं के लिए कहा है कि रांची पुलिस की शिथिलता के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी और मामले में राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद रांची पुलिस ऐक्शन में आ गई है।

पुलिस ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ कानून के अनुसार कारर्वाई की जा रही है।

रांची पुलिस पर उठने लगे सवाल

वीडियो Viral होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रांची पुलिस के खिलाफ एक तरह से मोर्चा ही खोल दिया। लोग रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे।

Supreme Court के वकील शशांक शेखर झा ने अपने X हैंडल पर लिखा कि बकरीद के अवसर पर रांची के पीस रोड स्थित रमजान कॉलोनी में गाय के बछड़े का वध कर दिया गया। क्या यह हिंदुओं को भड़काना और उन्हें अपमानित करना नहीं है।

एक अन्य यूजर आनंद सिंह ने रांची पुलिस को निशाना बनाते हुए लिखा कि ये लोग पीस मीटिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति भर करते हैं।

उनके (मुसलमानों) इलाकों में घुसने तक की हिम्मत नहीं होती रांची पुलिस की। मेन रोड में हनुमान मंदिर से लेकर सैनिक मार्केट तक कोई भी पुलिसवाला चालान तक काटने की हिम्मत नहीं रखता।

ऐसे लोगों से क्या अपेक्षा की जा सकती है।  एक अन्य यूजर राज सिंह ने लिखा है कि ये लोग फिर कहते हैं कि हिंदू-मुसलमान में एकता क्यों नहीं बनती

CP सिंह ने की घोर निंदा

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा रांची के विधायक CP सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की है। झारखंड के विधानसभा पूर्व स्पीकर और राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके सीपी सिंह ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक एवं हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने वाला घृणित कार्य है।

रांची पुलिस की अकर्मण्यता के कारण ही ऐसे घटिया मानसिकता के लोग खुलेआम ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। झारखंड पुलिस एवं प्रशासन तुरंत इन अपराधियों को पकड़ कर इनपर कड़ी कार्रवाई करे।

Share This Article