NH-33 सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू होने पर उलगुलान फाउंडेशन ने जताया आभार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू : 19 सितंबर। NH-33 के सुदृढ़ीकरण एवं ओवरले कार्य शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सड़क निर्माण कार्य आरंभ होने के उपलक्ष्य में उलगुलान फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.

मुकेश मुंडा ने कहा कि NH-33 क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है. लंबे समय से सड़क की स्थिति में सुधार और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं ओवरले कार्य से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि इस मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों वाहन चालकों को भी सुविधा होगी. उन्होंने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.

गौरतलब है कि 19 जून 2026 को चावलीवासा चौक में NH-33 के सुदृढ़ीकरण एवं ओवरले कार्य का भूमिपूजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो की उपस्थिति में किया गया था. अब सड़क निर्माण कार्य आरंभ होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि NH-33 की स्थिति में जल्द सुधार होगा.

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।