सिकिदिरी में विधवा महिला ने की आत्महत्या, 10 साल पहले हुई थी पति की हत्या

राजधानी रांची के सिकिदिरी (Sikidiri ) थानांतर्गत सांडी निवासी एक विधवा महिला ने गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Widow Woman Commits Suicide in Sikidiri : राजधानी रांची के सिकिदिरी (Sikidiri ) थानांतर्गत सांडी निवासी एक विधवा महिला ने गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतका का नाम 29 वर्षीय वसुंधरा देवी बताया गया है। वसुंधरा का एक 11 साल का बेटा भी है।

घटना के संबंध में मृतका के देवर मनीष करमाली ने सिकिदिरी थाना में लिखित आवेदन में बताया कि उसकी भाभी वसुंधरा देवी अपने पति महेंद्र करमाली की मौत के बाद से अवसाद में रहती थी। गुरुवार की शाम वह घर में अकेली थी। जिसके बाद वो छत पर लगी Pipe में दुपट्टा डालकर फंदे पर झूल गई। इस संबंध में पुलिस ने UD केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति की वर्ष 2014 में हत्या कर दी गई थी।

Share This Article