कोडरमा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतशाम वकारीब के निर्देशानुसार जयनगर थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुटियारो में रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर पोखलाल साव पुत्र युवराज साव के मकान से 20 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद किया ।

साथ ही घटनास्थल से आरोपित को गिरफ्तार किया। जब्त शराब एंव गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सौंप दिया है।

वहीं ग्राम चुटियारों में देवी मंडप के पीछे नागेश्वर साव के मकान के बगल में तेजो साव के मकान में अवैध महुआ शराब की छापामारी की गई जिसमें करीब 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया एवं 500 किलो जावा महुआ तथा अवैध महुआ शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किया।

मौके पर पुअनि राजेन्द्र कुमार राणा, शांति भूषण सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे।

Share This Article